Posts

Showing posts from December, 2019

पागल सी लड़की.....

उसने कहा था मुझसे सिगरेट छोड़ने को। एक कश वो लगा लेती तो मैं सिगरेट भी छोड़ देता। शायद उसके दिल में भी मेरे लिए कुछ था। तभी तो उसने कश लगाकर बोल दिया सिगरेट तोड़ने को। मै अपने हाथों की बात उसकी उंगलियों से करवाना चाहता था। उसने तो मेरी ही उंगलियों अपने हाथों में रख ली थी। मै तो सोचता था कि मैं ही उसके पीछे पागल था। लेकिन वो तो मेरे दिल की बातें भी  पढ़ने लगी थी। उसके परिवार वाले जान गए थे हमारे बारे में उन्होंने तो मोहले से नाता ही तोड़ दिया। पता नहीं क्या सोच लिया मेरे वारे में बिना बताए घर ही छोड़ दिया। मुझे तो उस दिन की याद आ गई। कहती थी मुझसे दारू छोड़ने को। एक पैग मेरे साथ वो लगा लेती तो मैं दारू भी छोड़ देता। लेकिन उस दिन जाते जाते बो मेरी दारू भी बंद करवा गई।   खुदा से मुलाकात नहीं हुई मेरी लेकिन बात जरूर करता हूं । तु दूर चली गई मुझसे तो क्या हुआ मैं तो तुझसे ही प्यार करता हूं। मेरी दारू और सिगरेट तो तु अपने साथ ले गई। बस जहां भी रहती हो खुश रहना खुदा से भी यही दुआ करता हूं

तेरी मेरी कहानी...

काश तू मेरे सामने बाले मोहले में रहती और मै रोज तुमको देखने के लिए आंगन में टहलता। पढ़ने के बहाने तुम बालकनी में मुझे देखने आती। और मुझे भी उसी समय तुम्हारे घर के नीचे महफ़िल सजानी होती। काश तेरी मेरी भी ऐसी कोई कहानी होती। मै तुमसे प्यार करता और तुम मुझसे नफरत करती। तेरे पीछे कोई छिछोरा घूमता और तु मुझसे डरती . तेरा डरना भी और मेरा प्यार करना भी एक जिंदगानी होती। काश तेरी मेरी भी ऐसी कोई कहानी होती। तुझे देखने के लिए तेरे घर के सामने  चाय की दुकान पर तेरा इंतज़ार करता। तु ठीक 8:००बजे  बस से  कॉलेज के लिए निकलती और मै तेरी आंखों से बात करता। और एक दिन गलती से तेरी बस छूट जाती और मै दोस्त की बाइक लेकर तेरे सामने खड़ा हो जाता । रोज तुझे कॉलेज छोड़ने से मेरी बाइक भी तेरी दीवानी होती। काश तेरी मेरी भी ऐसी कोई कहानी होती।

सपनों की रानी..

खुले आसमान की वो हसीन सी परी मेरे सपनो में आने लगी है। उसकी मासूम सी हंसी और होंठों की लाली मेरे दिल की धड़कने बढ़ाने लगी है। सोच रहा हुं उसके काले लम्बे बाल और आंख के सूरमे को मै बस देखता रहूं। जब से उसने मेरी आंखों में देखा है तब से वो मुझको बहुत तड़फाने लगी है। मैं सो नहीं पाता उसके साथ बात करके क्योंकि वो हर बात पे मुस्कुराने लगी है। मिलने का मन करता है उस से क्योंकि अब वो मेरी सांसें भी चुराने लगी है। पंजाब की वो लड़की मेरे सपनो में आने लगी है। चांदनी जैसे आंखे उसकी तारों की तरह जगमगाने लगी है। खुले आसमान की वो हसीन सी परी मेरे सपनो में आने लगी है।