SHAMPION बस यही कहना हैं तुमसे
तुम वही हो ना जो हर पल मेरी आंखों के सामने आती हो।
रात को सोने से पहले तुम मेरे सपनो में अपना घर बनाती हो।
जब भी तुम मेरे सामने आती हो तो मैं तुमको अपने दिल के साथ बिठाता हुं
स्माइल देखता रहता हुं तुम्हारी और मन ही मन मुस्कुराता हुं।
पता नहीं क्यों कुछ दिनों से तेरी ही बातें अपने दोस्तों को सुनाता हुं।
कोशिश तो मैं हर रोज करता हुं कि तुमसे थोड़ी सी बात कर लूं।
बेवजह ही दिल को छिपा कर बैठा हुं तुमसे, अब लगता है कि एक मुलाकात कर लूं।
वैसे तुम ना जाने कब बात करोगी मुझसे शायद करोगी भी या नहीं ।
मैं तो बस तेरी आंखों पे लगे चश्मे में खुद को देखना चाहता हुं,
क्या पता तुम मेरी आंखों के सामने रहोगी भी या नहीं।
तुम तो मेरी shampion हो यार अब सीधे सीधे बताना पढ़ेगा ।
पता नहीं तुम मुझको देखती हो या नहीं लगता है तुम्हारा दिल चुराना पढ़ेगा।
Shampion बस यही कहना है तुमसे,
बुरा लगा तो कभी आंखें मत मिलाना।
अच्छा लगा तो हमेशा मेरे सामने मुस्कुराना।
पता नहीं ऐसा लगता है तुम आंखों से कुछ तो कहती हो।
मेरे हर लम्हे तो तेरा हसीन चेहरा देख कर पूरे हो जातें हैं,
फिर सामने आकर क्यों नहीं कहती हो।
तुम्हारा हस्ता हुआ चेहरा देखना तो मेरी आदत हो गई है जैसे ।
तुम तो शायद मेरी हो भी नहीं फिर मुलाकात करूं तो कैसे।
तुमको देखने के लिए ना जाने क्या क्या करता रहता हुं।
तुम अपने दोस्तों के साथ घूमती हो और मैं तुम पर थोड़ा थोड़ा मरता रहता हुं।
शायद तुम किसी और को चाहती हो फिर भी यार तुमसे कोई नाराजगी नहीं होती।
ये मोहब्बत जैसे पहले थी , बैसी है
कभी आधी नहीं होती।
Shampion बस यही कहना है तुमसे,
बुरा लगा तो कभी आंखें मत मिलाना।
अच्छा लगा तो हमेशा मेरे सामने मुस्कुराना।
Comments
Post a Comment