Posts

Showing posts from February, 2021

शायर बिगड़ गया अब कभी नहीं सुधार पाओगे🥃

 अगर नशा चड़ गया हमारा तो तुम कभी उतार नहीं पाओगे तुम्हे लगता है मेरी मोहब्बत कमजोर है फिर तुम मेरी मोहब्बत को मार नहीं पाओगे। ख़त तो तुम्हे बहुत लिखे होंगे तुम्हारे अशिकों ने, मगर मेरे लिखे हुए ख़त तुम कभी फाड़ नहीं पाओगे। चलते फिरते आशिक़ तो मेरी जान जैसे तैसे संभल जाते हैं, लेकिन कहीं ये शायर बिगड़ गया तो कभी संभाल नहीं पाओगे। हां ये ज़िन्दगी तुम्हारी है जी लो जैसे तुमको जीना है। हमें तो मोहब्बत में सिर्फ बेवफाई का ज़हर ही तो पीना है। तुम्हे चाहने वाले ने तुम्हारी मोहब्बत पाने के लिए कोई गलत आदत छोड़ी होगी। मेरी जान हमने तो तुम्हारी मोहब्बत में और गलत आदतें लगा ली हमसे कहां आपको इतनी मोहब्बत हुई होगी।l बातें तुम अपने दिल की हमसे छिपाया करती थी। ब्लॉक करके हमें वो बातें किसी और को सुनाया करती थी। भरोसा नहीं था तुम्हे हम पर तुम्हे लगता था कि हम बातों का सिर्फ बतंगड़ बनाते है। इसलिए तुम हमसे आज तक अपनी बातें छिपाती रही। अपने टूट दिल की बातें दिल तोड़ने वाले को बताती रही। किसी से बिना गलती किए भी माफियां मांगी तुमने, लेकिन जब बात मेरे पर आई तो गलत मुझे ठहराती रही। बहुत बार तो समझाय...

पहली नज़र का पहला प्यार💝

  मेरे दोस्त को मिलना था अपने प्यार के साथ, उसकी मोहब्बत उसके साथ घूमने का प्लान जो बनाई थी। मेरे यार ने मुझे भी बुला लिया अपने साथ शायद उसकी मोहब्बत अपने साथ किसी और को भी लाई थी। मैं और मेरा दोस्त जा रहे थे उस जगह पे जहां उसको मिलने बुलाए थे, वो तो हमसे पहले ही पहुंच गए थे वहां मगर हम थोड़ा लेट आए थे।  यार मेरा तो हो जाएगा अपनी मोहब्बत के साथ बिजी, बैठ के हम किसको देखंगे बस ये ही सोच के हम बहुत घबराए थे। मगर वहां पहुंच के दीदार हुआ किसी की आंखों का, उन आंखों को देख के तड़फना हुआ हमारी सांसों का। उन आंखों में हलका सा काजल और हलका सा घुमार था। मुझे तो बस उन आंखों में डूबने का इंतज़ार था। पता नहीं क्यों मुझे उन आंखों से इतनी मोहब्बत हो रही थी। वो बातें कर रहे थे किसी और चीज की और मेरे होंठो से सिर्फ उसकी तारीफें हो रही थी। एक टक लगाके देख रहा था में उसकी आंखों को, कुछ और दिखता भी कैसे मेरी आंखें उसकी आंखों में जो खो रही थी। देख के उनको पहली बार दिल अपना पराया सा हो गया था। मेरे सीने में तो था मगर उसका धड़कने का काम किसी और के लिए हो गया था। घूम रहे थे हम साथ में तो थोड़ा उनसे ...

जानी से मिलना आज जरूरी था।💝

 वानी से मिलने आज मुझे जल्दी जाना था। आज काम था कुछ कॉलेज में तो वापिस घर जल्दी आना था। बैठा जाके में उस बेंच पे जिस बेंच पे वो कल बैठी थी। वो जैसे ही आई और आते ही बोली शायर जी आई लव यू💞 और मेरे पास बैठ गई। मैंने सोचा था वो सामने वाले बेंच पे बैठेगी। मैं देख रहा था उसको और वो नजरें छिपा रही थी। मैंने पूछा वानी तुमने ये दो सेकंड पहले क्या बोला। वो बोली शायर जी आज प्रपोज डे है ना तो मैं ऐसे ही मजाक कर रही थी। मैं तो समझ गया कि वो दिल की बातों को मजाक बता रही थीं वो बोली : शायर जी आज आप जल्दी आ गए क्यों, आज आपको कहीं जाना है। मैंने बोला : हां, आज खुद को मोहब्बत से आखिरी बार मिलबाना है। वो बोली : शायर जी, जल्दी से जानी के बारे में बताओ ना। मैंने कहा : वानी आज नहीं फिर कभी बताऊंगा। मोहब्बत के किस्सों को वक्त लगता है बनाने में पर आज वक्त ही नहीं है उन किस्सों को सुनाने में। वानी तुम कल मिलना अपनी मोहब्बत के सारे किस्से सुनाऊंगा तुम्हे। कुछ कमजोरियां मेरी और कुछ उसकी खामियां बताऊंगा तुम्हे। आज मिलने जा रहा हुं जानी से फिर शायद ही कभी मिल पाऊंगा। थोड़ा सा इंतज़ार करना मोहब्बत की आखिरी मुल...

अनजान राह पे अनजान इश्क़ से मुलाकात हो गई💝💞(२)

 सिगरेट मेरे दिमाग को शांत करने के लिए बहुत जरूरी थी, मैं पहली बार जो रूठा था जानी से तो आज वानी से मुलाकात तो जरूरी थी। वैसे भी वानी इंतज़ार कर रही थी मेरा क्योंकि उसकी अभी कहानी अधूरी थी। मै पहुंच गया वहां जहां उस से कल मिला था। वो बेंच पे बैठ के बिना पलक झपकाए देख रही थी मेरी आंखों को, क्योंकि उस पार्क में बहुत से फूलों को बगीचा जो खिला था। कल जिस बेंच पे मै बैठा था आज उस पे वो बैठी थी, उसके सामने वाले बेंच पे मैं बैठ गया। वैसे भी आज वो कल से ज्यादा खूबसूरत लग रही थी,खुशी से उसका चेहरा जो खिला था। वो बोली शायर जी आप आज इतना लेट क्यों आए हो मैंने बोला वानी जब कल घर गए थे तो मिलने का कौन सा आप टाइम बताए हो। शायर जी ये वानी कौन है। मैंने कहा : ना कल आप अपना नाम बताए थे, ना दिल का कोई पैगाम बताए थे, सोचते रह गए हम पूरी रात बैठकर, ना जाने हम अपने ख्यालों में आपका नाम वानी क्यों लाए थे। उसने कहा: मालूम था हमें शायर जी, आप सोचोगे ही हमारे बारे में,तभी तो हम आपको अपना नाम नहीं बताए थे, शायरी की गलियों में जो जाना था हमें इसलिए तो हम आपके पास आए थे। मैंने कहा: पहले से ही जानते थे हमें ...

अनजान राह पे अनजान इश्क़ से मुलाकात हो गई💝💞

बहुत मनाए हम अपनी मोहब्बत को मगर वो नहीं माने, हम अब अपने दिल का इज़हार नहीं करेंगे। दूर जाना है मोहब्बत को हमसे हम अब उसे इनकार नहीं करेंगे।  जिसको आना हो हमारे पास वो खुद आ जाएगी हम अब किसी का इंतज़ार नहीं करेंगे। बहुत जख्म दिए मोहब्बत ने हमें अब हम किसी से प्यार नहीं करेंगे। बस ऐसा समझा रहे थे अपने दिल को तो आंखों में किसी का दीदार हो गया। उस चश्मे वाली लड़की से हमें प्यार हो गया, घुंघराले वालों वाली लड़की से हमें प्यार हो गया। हम बैठे उस पार्क में जहां वो घूम रही थी। जब जब वो मेरी आंखों में देखे मेरी आंखें उसको चूम रही थी। मैं अपने दिल को बता रहा कि भाई बस अब शांत रहना, मगर उसकी धड़कने ये सारी बातें सुन रही थी। वो घूम घाम के मेरे सामने वाले बेंच पे आके बैठ गई। इस से पहले कि मैं उसे देखता उसकी आंखें मुझे देखती रह गई। मैं नज़रें छुपा रहा था ताकि उसे मेरे आंसुओं का पता ना लगे, मगर वो बिना पलक झपकाए मेरी आंखों में देखती रह गई। उसकी आंखों में गम मेरे से थोड़ा ज्यादा भरा था। उसने थोड़ा भी पता नहीं लगने दिया कि जख्म कितना गहरा था। मैंने थोड़ी सी स्माइल की उसको देख के वो थोड़ी मुस्कुरा...

थोड़ा संभल कर प्यार करना💙💝

 वो मेरी एक तरफा मोहब्बत है और मैं उसके लिए मोहब्बत का सिर्फ एहसास हुं, वो मेरे दिल की धड़कन है और मैं उसकी खामोशियों की आवाज हुं, जाना मैं थोड़ा सा ही प्यार करती हुं तुमसे मैं ये सुन के लिए कब से बेताब हूं। उस से कभी भी नाराज नहीं हो सकता मैं बस इसी बात से नाराज हुं। मैं अपने दिल की बात रखूं तो वो अपनी मोहब्बत की कहानियां सुनाती है। मैं दिल से कितनी भी मोहब्बत कर लूं उस से मगर वो किसी और को ही खास बताती है। पता है मुझे पहली मोहब्बत को तुम और तुम्हारी जिंदगी कभी नहीं भुला पाएंगी। तुम रोज याद करती हो उसको ओर उसको भी तुम्हारी रोज याद आएगी। जानी मैं पता नहीं कैसे आ गया इस मोहब्बत के बीच में, मेरी तो सारी कहानियां अधूरी हैं ये कहानी भी अधूरी रह जाएगी। मुझे ना तो तुमसे नफरत करनी है ना ही तुमसे मोहब्बत,  ज्यादा कुछ नहीं समझाऊंगा तुमको बस थोड़ा सा कुछ कहना है। जो तोड़ गया है दिल और जिसने तोड़ दिए हैं रिश्ते उस पर कभी ऐतबार मत करना, ये मोहब्बत का नहीं बेवफाओं का ज़माना है मेरी जान थोड़ा संभल कर प्यार करना। देख लेना तुम उसे मनाने जाओगे वो तुम्हे सताने आएगा, जिसने पहले भी दिल तोड़ा था त...