Posts

Showing posts from October, 2021

इतना क्यों याद आते हो 💔

इतना क्यों याद आते हो तुम, इश्क़ करना कोई गुनाह है क्या, नहीं ना, फिर क्यों इतना तड़फाते हो तुम, क्यों दो पल भी रहा नहीं जाता, बताओ ना, इतना क्यों याद आते हो तुम। तुम्हारे शहर में आऊं तो तुम्हारी गलियां बुलाती है। अपने घर जाऊं तो तुम्हारी बातें याद आती हैं। कहीं रास्ते में रुक जाऊं ये सोच कर कि तुम्हारी याद ना आए, तब कहीं गलती से फोन में तुम्हारी तस्वीरें दिख जाती हैं। मै जहां भी जाता हूं वहां चले आते हो तुम, इंतज़ार भी कैसे करे कोई जब सामने वाला आएगा ही नहीं, यार जब वापिस आना ही नहीं है तो हर जगह मेरे ख्यालों में क्यों आते हो तुम। इश्क़ करना कोई गुनाह है क्या, नहीं ना, फिर क्यों इतना तड़फाते हो तुम, क्यों दो पल भी रहा नहीं जाता, बताओ ना, इतना क्यों याद आते हो तुम। तुम खुश हो ना अपनी मोहब्बत के साथ तो खुश रहो ना, अगर कोई बात है तो पहले की तरह अपनी मोहब्बत से कहो ना। हमें थोड़ी ना बताया कुछ तुमने जितना तुमने अपनी मोहब्बत को बताया था, छोड़ दिया है ना तुमने तो अब अपनी मोहब्बत से ही बात करो ना। जब जब चाहा भुलाना तब तब आकर फिर से मोहब्बत जगाते हो तुम, मुझे बताओ ना, क्यों इतना याद आते हो तुम...

ख़ास तो हो ना🖤

जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ा था, वो तुम्हारे साथ तो है ना। वैसे मैं तो कभी मिला नहीं उस से, उसमे मेरे से अच्छी कोई बात तो है ना। वो मेरी तरह रुलाता नहीं होगा तुम्हे,  हां, मना तो जरूर लेता होगा। और वो मेरी तरह समझाता भी नहीं होगा तुम्हे, हां , बता तो जरूर देता होगा। खुश तो तुम्हे रखता ही होगा, मगर उसे तुम्हारी मोहब्बत का ऐहसास तो है ना। जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ा था, वो तुम्हारे साथ तो है ना। वैसे जब वो मिलने आता है तो आंखे छिपाके आता है क्या, या मेरी तरह पूरा स्कैन करके जाता है। जब वो साथ होता है तो बोलता जाता है क्या, या मेरी तरह जी जी करके चुप बैठ जाता है। मैं तो बहुत दूर हूं तुमसे मिल भी नहीं सकता, मगर वो तुम्हारे पास तो है ना। जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ा था, वो तुम्हारे साथ तो है ना। वैसे मैं तो कभी मिला नहीं उस से, उसमे मेरे से अच्छी कोई बात तो है ना। वैसे भी मैं कौन हूं तुम्हारा जो तुम मुझे अपना हाल बताओगी। हां, था एक ज़माने में खुआव तुम्हारा, मगर अब तुम कौन सा वापिस मेरे ज़माने में आओगी। शायद भुला दिया है तुमने अपने जाना ए मोहब्बत को, तुम तो शायद अब किसी और को अपना हाल सुनाओगी...