पहली नज़र का पहला प्यार💝
मेरे दोस्त को मिलना था अपने प्यार के साथ,
उसकी मोहब्बत उसके साथ घूमने का प्लान जो बनाई थी।
मेरे यार ने मुझे भी बुला लिया अपने साथ शायद उसकी मोहब्बत अपने साथ किसी और को भी लाई थी।
मैं और मेरा दोस्त जा रहे थे उस जगह पे जहां उसको मिलने बुलाए थे,
वो तो हमसे पहले ही पहुंच गए थे वहां मगर हम थोड़ा लेट आए थे।
यार मेरा तो हो जाएगा अपनी मोहब्बत के साथ बिजी,
बैठ के हम किसको देखंगे बस ये ही सोच के हम बहुत घबराए थे।
मगर वहां पहुंच के दीदार हुआ किसी की आंखों का,
उन आंखों को देख के तड़फना हुआ हमारी सांसों का।
उन आंखों में हलका सा काजल और हलका सा घुमार था।
मुझे तो बस उन आंखों में डूबने का इंतज़ार था।
पता नहीं क्यों मुझे उन आंखों से इतनी मोहब्बत हो रही थी।
वो बातें कर रहे थे किसी और चीज की और मेरे होंठो से सिर्फ उसकी तारीफें हो रही थी।
एक टक लगाके देख रहा था में उसकी आंखों को,
कुछ और दिखता भी कैसे मेरी आंखें उसकी आंखों में जो खो रही थी।
देख के उनको पहली बार दिल अपना पराया सा हो गया था।
मेरे सीने में तो था मगर उसका धड़कने का काम किसी और के लिए हो गया था।
घूम रहे थे हम साथ में तो थोड़ा उनसे बात करने का मौका भी मिला।
जो फूल मोहब्बत से मुरझाया था इतने सालों बाद आज वो फिर से खिला।
ना जाने क्यों उसकी हर एक अदा हमको भायी थी।
शायद इसलिए क्योंकि वो पहली ही नजर में हमको इतनी पसंद जो आई थी।
दिन खत्म हुआ शाम हुई सूरज आया ढलने को,
वो पल भी आ गया जब खुदा ने बोला उनसे अलविदा कहने को।
मन नहीं था उनसे दूर जाने का फिर भी खुदा ने हमसे अलविदा कहला दिया।
वो चली गई घर अपने यारों के साथ,
और हमें भी घर का रास्ता पकड़ा दिया।
घर आके देखा मैंने अपनी आंखों में तो खुदा ने उनकी आंखों का जाम मेरी आंखों को पिला दिया।
मन था हमारा उनसे दोबारा मिलने का मगर हमने ये बात किसी को बताई नहीं।
सोए तो उस रात भी थे हम मगर नींद तो हमें अब तक आई नहीं।
अगर खुदा ने मुलाकात करबाई उनसे दोबारा तो आगे को कहानी भी लिखेंगे।
ना लिखे हम कुछ तो समझ जाना यारों की वो हमें अब नहीं दिखेंगे।
R J 💞💞✍️
Yaar ki yaari sabse pyaari❤️❤️❤️
ReplyDeleteYaaro par to kurbaan hai jaan hamari💖💕
🤘🤘🤘🤘💞chaa gaya mere yaar.....
👌👌
ReplyDelete