शायर बिगड़ गया अब कभी नहीं सुधार पाओगे🥃

 अगर नशा चड़ गया हमारा तो तुम कभी उतार नहीं पाओगे

तुम्हे लगता है मेरी मोहब्बत कमजोर है फिर तुम मेरी मोहब्बत को मार नहीं पाओगे।

ख़त तो तुम्हे बहुत लिखे होंगे तुम्हारे अशिकों ने, मगर मेरे लिखे हुए ख़त तुम कभी फाड़ नहीं पाओगे।

चलते फिरते आशिक़ तो मेरी जान जैसे तैसे संभल जाते हैं,

लेकिन कहीं ये शायर बिगड़ गया तो कभी संभाल नहीं पाओगे।

हां ये ज़िन्दगी तुम्हारी है जी लो जैसे तुमको जीना है।

हमें तो मोहब्बत में सिर्फ बेवफाई का ज़हर ही तो पीना है।

तुम्हे चाहने वाले ने तुम्हारी मोहब्बत पाने के लिए कोई गलत आदत छोड़ी होगी।

मेरी जान हमने तो तुम्हारी मोहब्बत में और गलत आदतें लगा ली हमसे कहां आपको इतनी मोहब्बत हुई होगी।l


बातें तुम अपने दिल की हमसे छिपाया करती थी।

ब्लॉक करके हमें वो बातें किसी और को सुनाया करती थी।

भरोसा नहीं था तुम्हे हम पर तुम्हे लगता था कि हम बातों का सिर्फ बतंगड़ बनाते है।

इसलिए तुम हमसे आज तक अपनी बातें छिपाती रही।

अपने टूट दिल की बातें दिल तोड़ने वाले को बताती रही।

किसी से बिना गलती किए भी माफियां मांगी तुमने,

लेकिन जब बात मेरे पर आई तो गलत मुझे ठहराती रही।


बहुत बार तो समझाये थे तुम हमको कि इस बारे में तुम अब मुझसे बात नही करोगे।

मगर हर बार तुम उसका जीकर हमारे बीच में लाती रही।

कहा था तुमने की जलना तो उसको चाहिए जो मुझे छोड़ के गया है।

तुम क्यों इतने जलते हो दिल तो वो तोड़ के गया है।

अब क्या बोलूं तुम मुझे रुलाके किसी और को समझाती रही।

मैं जब भी गुस्सा हुआ तुमसे तो खुद माना हूं।

मगर तुम किसी और को सॉरी सॉरी बोल के मनाती रही।


मेरे में थी बहुत खामियां शायद इसलिए तुम रूठ जाती थी मुझसे।

मै फालतू था और फालतू बात करता था इसलिए तुम पक जाती थी मुझसे।

मैंने जब भी पूछा तुमसे कि उस से क्यों बात करती हो।

मुझे बहुत अच्छे से जानता है इसलिए बात करती हुं उस से।


जिसने दिल तोड़ा है उस पर कभी ऐतबार नहीं करते।

मोहब्बत में बेवफाई करने वाले का इंतज़ार नहीं करते।

ओए मेरी जान अब जी लेना ज़िन्दगी नहीं रोकूंगा मैं तुमको,

अब तुम्हे समझ आएगा कि शायर कभी एक से प्यार नहीं करते।


अब तो छोड़ दिए ना हमको अब रहो खुश अब तुम्हे कोई नहीं रुलाएगा।

ये शायर तो अब बिगड़ गया अब कभी नहीं संभाल पाएगा।




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?