Posts

Showing posts from May, 2020

कैसे यकीन दिलाऊं

तुमको कैसे यकीन दिलाऊं अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने। याद है मुझे तुम कितना मरती थी मुझपर। और मैं कमीना हर बार शक करता था तुम पर। कैसी मोहब्बत थी मेरी हर पल लड़ाई होती थी। उन बातों को भूल जाता था जो तुमने समझाई होती थी। बहुत कुछ सीखाती थी तुम जब मेरे साथ होती थी। मुझे मालूम नहीं था यार जहां मोहब्बत होती है वहां विश्वास भी होना चाहिए। इसी विश्वास के लिए हर बार तुमसे लड़ाई होती थी। तुमको गालियां देकर तुम्हारे दिल का विश्वास सब तोड़ दिया था मैंने। कैसे यकीन दिलाऊं तुमको अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने। और जो शक करने का घर था ना वो भी तोड़ दिया है मैंने। याद है मुझे मैंने बहुत दिल दुखाया है तुम्हारा। आज भी रोता हुआ चेहरा सामने आता है तुम्हारा। कभी भी मैंने तुमको और तुम्हारे दिल को खुश नहीं रखा। इतना समझाया तुमने लेकिन मैंने फिर भी खुद को नशे में बर्बाद रखा। हां मानता हुं तरीके गलत थे मेरे लेकिन मोहब्बत सच्ची की थी मैंने। कैसे यकीन दिलाऊं तुमको अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने। और जो नशे के स्टॉक थे उनको भी हमेशा के लिए फोड़ दिया है मैंने। वो लम्हें शुरू मोहब्बत से होते ...

तुमसे बहुत कुछ कहना है।

तुमसे बहुत कुछ कहना है यार पर मैं कुछ भी कह नहीं पाता। सोचता तो हुं कि तुमको कुछ ना बताऊं पर क्या करूं तुमसे कुछ छिपा नहीं पाता। तुमसे पूछना कुछ और होता है मै कुछ और ही पूछता रहता हुं। जिस जवाब को जानने के लिए तुम्हारा इतना इन्तज़ार रहता है वो सवाल मैं तुमसे पूछ ही नहीं पाता। कहना तो बहुत कुछ है तुमसे पर मैं कुछ भी कह नहीं पाता। समझ नहीं आता यार मैं तुमसे क्यों मिलने चला गया। अब तुमसे दूर जाने का भी सोच लूं तो भी दिल दूर नहीं जा पाता। हर पल तुमको ही याद करता रहता है बिना किसी वजह के। खुद को तो बहुत समझाने की कोशिश करता हुं पर दिल को मैं कभी समझा नहीं पाता। बहुत कुछ बताना है तुम्हे पर मैं कुछ भी बता नहीं पाता। अकेले कमरे में बंद करके झूठी बातों से खुद को हंसाने की कोशिश करता हूं। इतना दुख नहीं होता कि तुम मेरे पास नहीं हो पर तुमको अपनी मोहब्बत का ऐहसास दिलाने की कोशिश करता हुं। बस इन्तज़ार करता रहता हुं तुमसे बात करने का लेकिन खुद को हर रोज रुला नहीं पाता। कभी कभी मुस्कुरा लेता हुं तुम्हारी पुरानी बातों को याद करके लेकिन रोज रोज तेरे बिना खुद को हंसा भी नहीं पाता। चाहता तो हुं तुमको बहु...

कैसे बताएं तुमको

हर पल तुमको याद करके जनाब अपने दिल को रुलाना आसान बात नहीं होती। कुछ तो कमी है शायद मेरे दिल में तभी तो मुझसे तुम्हारी कभी बात नहीं होती। यूं तो खयालों में हजार बातें करता हुं तुमसे। लेकिन जब सामने बात करने का मन होता है तो तुमसे मुलाकात ही नहीं होती। अब तो बस तड़फ रहे हैं तुम्हारे दिल की बातें सुन ने को, बिना सोचे ही तुमसे अपनी मोहब्बत का आगाज़ करते रहते हैं। कैसे बताएं यार कि हम तुमको कितना याद करते रहते हैं। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक तुम्हारा ही इन्तज़ार रहता है। तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी ये ही बात ना जाने दिल कितनी बार कहता है। उसको समझाकर थक गया हूं मैं, अब तुम ही आकर समझाओ ना। तुम्हारी वो हर बात मान लेगा क्योंकि वो तो सिर्फ तुमसे ही तो प्यार करता है। अगर मुझसे नाराज़ तो बता दो मैं मना लूंगा तुमको। हम रूठे हुए लोगों को मनाने के लिए बहुत से जुगाड करते रहते हैं। अब कैसे बताएं यार कि हम तुमको कितना याद करते रहते हैं। रात को सोते ही आंख बंद करता हुं तो सामने तुम आ जाती हो। लेकिन जब आंख खोलता हुं तो अंधेरे के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। जब तुमसे कुछ बोलने लगता हूं तो तुम मेरे पास ...

मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती।

सब कहतें हैं तुझको फिर भी क्यों तु उसको इतना याद करता है। दिल की बात नहीं समझती वो तेरी फिर क्यों तु खुद को परेशान करता है। ऐसा क्या है भाई उसमे जो तु उसको कभी भुला नहीं सकता। तु कितना मरता है उस पर हर बात मान लेता है उसकी फिर वो तुझपर क्यों नहीं मरती। अगर मरती भी है थोड़ी सी तो पूछना उस से की मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती। तु पता नहीं क्यों अपने दिल को उसकी यादों में घूमाता रहता है। कितनी बार समझा चुका हूं तुझको फिर भी तु उसकी बात करके खुद को हंसाता रहता है। मान जा बात उसकी वो नहीं बन ना चाहती कुछ तेरी। तो तु क्यों हर पल उसको महसूस करके खुद को तडफाता रहता है। वो इतना जानती है तेरे दिल के बारे में लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं करती। तो तु समझ जाया कर ना उसके इशारे को, नहीं तो पूछ लेना कि मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती। उसने तो बोला था तुझे कि मैं तुमको कभी हर्ट नहीं करना चाहती। लेकिन उस से ज्यादा हर्ट तो बो बिना बात किए करती है। तु तो उसकी दी हुई हर चीज को खुशी मान लेता है ना। हर पल तु उसको याद करता है लेकिन वो तुझे कभी याद करती है। वो इतनी बार तो कह चुकी है कि मैं प्यार मोहब्बत बिलकुल...

चाय! चाय! चाय!

करता हुं जीकर उसका कुछ अपने ही अंदाज में। वो जब फैलाती है खुशबू महक आ जाती है उसके स्वाद में। कोई नहीं रोकता इसको ये बिना रुके ही सबके दिलों में चलती जाए। आग पे उपर रखी हुई जब ये उबाल लेती है तो सीधी होंठों तक पहुंच जाए। उसको कहते है जनाब हम चाय! चाय ! चाय! हर कहीं हर टपरी पे इससे मिलान होता है। ना चाहते हुए भी इसको चखना आसान होता है। वैसे तो है ये भी एक नशा मेरे यारो। पर इसकी खुशबू में डूबने वाला भी महान होता है। जितनी भी बातें है इस दुनिया की ये सब सुनती है। चूल्हे पे जब ये उबलती है तो सबकी आंखों में एक खुआब बुनती है। अपने🚬 छोटे से दोस्त को हमेशा साथ रखती है । साथ में दोनों जब धुएं में महकते हैं तो बड़े बड़े लोगो की भी आंखें खुलती हैं। मिल जाएगी आपको ये हर एक गली हर एक मोड़ पर। एक बार चख के देखना जनाब सब आ जाओगे दारू छोड़ कर। ये तो हर महफ़िल में चार चांद लगाती है। फिर चाहे कोई भी मीटिंग हो कोई नहीं जाता इसको अधूरा छोड़ कर। बच्चों से लेकर दादा तक और मां से लेकर पापा तक। हर कोई नए नए स्वाद से पीता है। सिगरेट पीने वाला भी खाने से नहीं सिर्फ इसी चाय से जीता है। ...

बहुत दिनों बाद याद किया

कुछ बातें ज़िन्दगी में ऐसी होती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता। और जब वो हो जाती हैं तो बहुत खुशी होती है। बस कुछ ऐसा ही आज मेरे साथ हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कभी होगा। तो ये सिर्फ उसके ही कहने पर लिखा है मैंने। आज ना जाने मैंने कौन सा अच्छा काम किया। खुदा ने तो मेरे दिल का आज हर अल्फ़ाज़ मान लिया। कभी कभी यादों में उसकी कुछ ज्यादा ही खोया रहता था मैं। चाहकर भी बात ना कर सकता था उस से । मुझसे बात करके नाराज ना हो जाए बस ये ही सोच कर डरता रहता था मैं। वो पहले भी गुस्सा हुई थी मुझ पर ना जाने किसने मनाया था उसको। मुझे तो मना कर दी थी बात करने को फिर भी ना भुला पाया उसको। कुछ ना बताई वो कभी आपने बारे में लेकिन आज उस से बात करके मैंने उसको थोड़ा और पहचान लिया। कुछ ही तो पल बात हुई उस से लेकिन उसने फिर से मेरा दिल चुरा लिया। इतने दिनों बाद आज उसने मुझे याद करके मेरा हाल चाल पूछ लिया। बता भी नहीं सकता था उसको कि तेरी आवाज़ सुन के मेरा दिल कितना खुश है। कुछ बोल भी ना पाया मै उस से जुबान ही भूल गई अल्फाजों को बस इसी बात का दुख है। चलो एक बात तो जान ली की हर पल तो नहीं...