मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती।
सब कहतें हैं तुझको फिर भी क्यों तु उसको इतना याद करता है।
दिल की बात नहीं समझती वो तेरी फिर क्यों तु खुद को परेशान करता है।
ऐसा क्या है भाई उसमे जो तु उसको कभी भुला नहीं सकता।
तु कितना मरता है उस पर हर बात मान लेता है उसकी फिर वो तुझपर क्यों नहीं मरती।
अगर मरती भी है थोड़ी सी तो पूछना उस से की मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती।
तु पता नहीं क्यों अपने दिल को उसकी यादों में घूमाता रहता है।
कितनी बार समझा चुका हूं तुझको फिर भी तु उसकी बात करके खुद को हंसाता रहता है।
मान जा बात उसकी वो नहीं बन ना चाहती कुछ तेरी।
तो तु क्यों हर पल उसको महसूस करके खुद को तडफाता रहता है।
वो इतना जानती है तेरे दिल के बारे में लेकिन कभी अपने दिल की बात नहीं करती।
तो तु समझ जाया कर ना उसके इशारे को, नहीं तो पूछ लेना कि मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती।
उसने तो बोला था तुझे कि मैं तुमको कभी हर्ट नहीं करना चाहती।
लेकिन उस से ज्यादा हर्ट तो बो बिना बात किए करती है।
तु तो उसकी दी हुई हर चीज को खुशी मान लेता है ना।
हर पल तु उसको याद करता है लेकिन वो तुझे कभी याद करती है।
वो इतनी बार तो कह चुकी है कि मैं प्यार मोहब्बत बिलकुल पसंद नहीं करती।
अगर थोड़ा सा पसंद करती भी है तो पूछ ले ना उस से कि मुझसे मोहब्बत क्यों नहीं करती।
जब तूने उसको पहली बार देखा था तो कब तक खुश रहा था तू।
मैंने बोला था कि करीब मत जाना उसके तु दूर से देख कर भी खुश रह सकता था।
लेकिन तब तो मेरी बात सुन के बहुत रूठ रहा था तू।
बता ना क्या हुआ करीब जाकर बस दो दिन की खुशी मिली दो दिन तो तु हमारे साथ भी खुश रह सकता था।
भाई अब तो मान जा क्यों इतना चाहता है उसको वो तो तेरी बिलकुल चाहत नहीं करती।
उस से बिना पूछे ही बता देता हूं तुझको वो तुझसे बिलकुल मोहब्बत नहीं करती।
किसी का प्यार पाने के लिए अगर इतना तडफना पड़े तो वो प्यार किस काम का....
Nice
ReplyDelete👌🏻👌🏻
ReplyDeleteSuch 😦😧
ReplyDelete