फ्यूचर को छोड़ के प्रेजेन्ट जीना सीखो...
मेरी लाइफ खुद ऐसी है मगर में आज ये बात अपने कुछ दोस्तों के लिए लिख रहा हूं।
वो ये सब टेंशन तो नहीं लेते मगर कभी कभी इंसान ना चाहते हुए भी ऐसा सोचने लगत है।
तो कभी भी खुद को खाली मत रखिए क्योंकि खाली दिमाग शैतान का घर होता है ।
वो हमेशा गलत चीजें सोचता है।
ज़िन्दगी को जीने का ये कौन सा तरीक़ा अाजामा रखा है।
खुद को परेशान करके तुमने कौन सा खाज़ाना छिपा रखा है।
सब कुछ मिल जाएगा तुमको जो तुम पाना चाहते हो ।
मगर
इतनी भी जल्दी क्या है जो खुद को आग में जला रखा है।
पता है जल्दी जल्दी के सारे काम अक्सर गलत होते हैं।
अगर धीरे धीरे ऊपर चड़ोगे तो देखना कैसे सारे काम आसान होते हैं।
अगर पहली बार में ही जीतना सीख गए तो जब हारोगे तो क्या होगा।
उस हार को तुम कैसे झेल पाओगे तुमने तो बस जीतना सीखा है।
इसलिए हार जीत तो होती रहती है बस तुम खुद को खुश रख कर तो देखो तुम्हारे सारे खुआव कितने आसान होते हैं।
जब देखो खुद को नाकारा समझते हो।
अपनी सारी कोशिशों को क्यों एक मुट्ठी में दबा रखा है।
क्यों सोचते रहते हो हर पल अपने फयूचर के बारे में।
इतने से दिमाग पर क्यों इतना जोर डाल रखा है।
कभी जॉब की टेंशन तो कभी फ्यूचर की टेंशन।
कौन से लोगो की बात माने या फिर रिश्तेदारों की ताने की टेंशन।
क्यों इन सब पे फालतू ध्यान देते हो यार।
जब तुमको खुद पर इतना विश् वास है तो क्यों खुद को उलझा रखा है।
अगर फ्यूचर को ज्यादा सोचोगे तो प्रेजेंट को जीना भूल जाओगे और अगर प्रेजेन्ट जीना भूल गए तो फ्यूचर कैसे बनाओगे।
इसलिए जो चल रहा उसको चलने दो और तुम अपनी मेहनत और बढ़ने दो।
एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी बस उसको महसूस करने के लिए खुद के अंदर खुशियां भरने दो।
पता है।
जो मेहनत का साथ कभी नहीं छोड़ते ।
किस्मत भी उनका हाथ कभी नहीं छोड़ती।
Yeah right 😞😞
ReplyDeleteGood bro
ReplyDelete