उस दिन मुझसे प्यार करोगी क्या🤔
तुम्हारे करीब रह के मैं किसी और की बाहों में सो जाऊं।
तुम्हारी आंखों में देख कर किसी और के खुआव सजाऊं।
तुम मेरा हाथ हमेशा थाम के रखो और मैं किसी और का हाथ पकड़ता जाऊं।
तुम गुस्सा करोगी बेहद मुझपर और मुझसे रूठ भी जाओगी।
किसी और के हाथों में जब दिख जाएगा मेरा हाथ तो तुम टूट भी जाओगी।
तुम्हारे पास आकर मैं तुम्हे झूठी कहानियां सुनाऊंगा।
मैं सच हूं वो लड़की ही गलत थी ये बात मैं तुमको समझाऊंगा।
झूठा रोना भी रोऊंगा मैं तुम्हारी आंखों के सामने तुम माफ करोगी क्या।
अभी दिल से मोहब्बत करता हुं तो मैं अच्छा नही लगता।
जिस दिन जिस्म से मोहब्बत करूंगा उस दिन मुझसे प्यार करोगी क्या।
तुम्हारे साथ होने के बावजूद भी मैं खुद की मुलाकातें किसी और से करबाऊं।
जब तुम पूछो उसके बारे में ये मेरी अच्छी दोस्त है बस ये तुमको कहता जाऊं।
मैं जाऊ कहीं और तुम्हे बताऊं कुछ और,
गलती से तुम्हे कहीं से पता भी चल जाए तो नए बहाने बनाके तुमसे सारी बातें छिपाऊं।
जब तुम होगी अकेली और कॉल लगाओगी मुझे और मेरा फोन बार बार बिजी बताएगा।
और जब मैं आऊं तुम्हारे पास और तुम पूछो इतने कहां बिजी थे तो दिखाके मेरा मोबाइल तुम्हे नेटवर्क प्रोब्लम था ये समझाएगा।
तुम बिना रोए मुझ पर विश्वास रख के मेरी बातों का इकरार करोगी क्या।
अभी दिल से मोहब्बत करता हुं तो मैं अच्छा नही लगता।
जिस दिन जिस्म से मोहब्बत करूंगा उस दिन मुझसे प्यार करोगी क्या।
सजाए मोहब्बत में जितने भी खुआब तुमने हर एक खुआव मैं तोड़ता जाऊं।
दिल से मोहब्बत करता हुं तुमको हर बार ये झूठ बोलता जाऊं।
पिसता जाऊं तुम्हे बिना किसी वजह से अपनी जिंदगी में,
मजबूरी है मेरी ये कह कर तुम्हे छोड़ ता जाऊं।
किसी की बाहों में सोने की आदत हो जाए और तुम्हारे दिल को भी तोड़ ता जाऊं।
छोड़ के जाऊं तुमको एक बार भी हाल ना पूछूं तुम्हारा ।
तुम दर्द से रोती जाओ और मेरे साथ रहने की कसमें खाओ।
बिना किसी गलती के तुम मुझे मनाने के लिए सॉरी भी बोलती जाओ।
और बस मैं इतना कह के चला जाऊं की यही तक था साथ हमारा।
तुम मूव ऑन कर जाओ और मैं फिर से तुम्हारी लाइफ में आऊं।
तुम्हारे सामने हाथ जोड़ के तुम्हारे पैर पकड़ के तुम्हे मनाऊं।
तुम्हे कैसे भी मनाके अकेले कहीं साथ घूमने के लिए बुलाऊं।
तुम उस जगह पर मेरा इंतजार करोगी क्या।
अभी दिल से मोहब्बत करता हुं तो मैं अच्छा नही लगता।
जिस दिन जिस्म से मोहब्बत करूंगा उस दिन मुझसे प्यार करोगी क्या।
Just wow
ReplyDeleteWhat a fabulous story 🤣🤠.
Ohh ...👌👌
ReplyDelete