कैसे यकीन दिलाऊं

तुमको कैसे यकीन दिलाऊं अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने।
याद है मुझे तुम कितना मरती थी मुझपर।
और मैं कमीना हर बार शक करता था तुम पर।
कैसी मोहब्बत थी मेरी हर पल लड़ाई होती थी।
उन बातों को भूल जाता था जो तुमने समझाई होती थी।
बहुत कुछ सीखाती थी तुम जब मेरे साथ होती थी।
मुझे मालूम नहीं था यार जहां मोहब्बत होती है वहां विश्वास भी होना चाहिए।
इसी विश्वास के लिए हर बार तुमसे लड़ाई होती थी।
तुमको गालियां देकर तुम्हारे दिल का विश्वास सब तोड़ दिया था मैंने।
कैसे यकीन दिलाऊं तुमको अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने।
और जो शक करने का घर था ना वो भी तोड़ दिया है मैंने।

याद है मुझे मैंने बहुत दिल दुखाया है तुम्हारा।
आज भी रोता हुआ चेहरा सामने आता है तुम्हारा।
कभी भी मैंने तुमको और तुम्हारे दिल को खुश नहीं रखा।
इतना समझाया तुमने लेकिन मैंने फिर भी खुद को नशे में बर्बाद रखा।
हां मानता हुं तरीके गलत थे मेरे लेकिन मोहब्बत सच्ची की थी मैंने।
कैसे यकीन दिलाऊं तुमको अब वो सब कुछ छोड़ दिया है मैंने।
और जो नशे के स्टॉक थे उनको भी हमेशा के लिए फोड़ दिया है मैंने।

वो लम्हें शुरू मोहब्बत से होते थे और मैं खत्म नाराजगी से करता था।
ना चाहते हुए भी मोहब्बत रखने के लिए तुम्हारा दिल सब बातें सहता था।
सोच कर मेरे बारे में तुम बहुत रोती होगी।
लेकिन मैं नहीं माना सब बातें बेजालिम सी करता था।
अब उन आदतों को भुलाकर नयी मोहब्बत का घर जोड़ लिया है मैंने।
यार कैसे यकीन दिलाऊं तुमको अब सब कुछ छोड़ दिया है मैंने।

इतने साल हो गए लेकिन आज भी मैं तुमको बहुत याद करता हुं।
तुम जितना मर्जी समझा लो खुद को लेकिन मै तुमसे आज भी बहुत प्यार करता हुं।
वो पुरानी बातें भूल गया हूं और बो सारी गंदी आदतें भी छोड़ दी है मैंने।
नहीं यकीन होता तो एक बार मेरी मोहब्बत को आजमाकर तो देखो।
खुद जान जाओगी तुम्हारी मोहब्बत के लिए क्या क्या मोड़ दिया है मैंने।
समझ नहीं आता तुमको यकीेन कैसे दिलाऊं।
तेरी मोहब्बत के आलावा सब कुछ छोड़ दिया है मैंने।

मुझे पता है तुम खुद से झूठ ज्यादा कहती हो।
नफरत करती हुं कह कर मुझसे छिप छिप कर प्यार करती हो।
कभी कभी शायद भूल जाती हो तुम, मोहब्बत किसी से बहुत निभाई है तुमने।
वो तो गलती मेरी थी जो मोहब्बत तुड़वाई थी हमने।
उन गलतियों को सुधारकर फिर से मोहब्बत निभाने आया हुं।
तु एक बार दिल खोल के तो देख मैं तुझे कितना चाहने आया हुं।
तुमको अगर सवाल पूछने है तो पूछ लो मैं उनके जवाब भी दे दूंगा।
बस मेरी मोहब्बत को समझ लो मैं तुझे पाने के लिए सब कुछ छोड़ के आया हुं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?