नानी मां से मोहब्बत ❤️❤️
जीकर किया जानी ने अपनी नानी मां का, मुझे भी मेरी नानी मां याद आ गई।
एक बच्चे की मां उस बच्चे को 9 महीने तक अपने गर्भ में सुरक्षित रखती है, और जब वो बच्चा बाहर आता है तो वो सबसे पहले अपनी मां को देखता है। तो अपने बच्चे को मां क्या कुछ नही सिखाती।
लेकिन जो उस मां की मां है जिसे हम नानी मां कहते हैं।
तो जब बच्चा अपनी नानी मां के पास जायेगा तो सोचो जब मां इतना कुछ सिखाती है हंसाती है तो मां की जो मां है वो कितना कुछ सिखाएगी।
ये कहानी मैंने सिर्फ एक इंसान के लिए लिखी है वो है "नानी मां", मेरे पास तो मेरी नानी मां नहीं है लेकिन जिसके पास नानी मां है वो सब शायद पढ़ के अपनी नानी मां को याद करेंगे।
अचानक छुट्टियां होने से दो दिन पहले मां के पास नानी मां का कॉल आना।
मां और बच्चों के साथ नानी मां का अपने घर बुलाना, हम सब बच्चों का नाना नानी के घर पहुंच जाना,
और घर पहुंचते ही हमे देख के नानी मां का मुस्कुराना।
हमेशा याद रहेगा....
जब भी हम मां के साथ नाना नानी के घर जाया करते थे,
नाना नानी अपनी बेटी को देख के इतना खुश नही होते थे जितना हम बच्चों को देख के मुस्कुराया करते थे।
बाहों में भर के हमे गोदी में उठाया करते थे,
वो अपने सुंदर से थैले में हमारे लिए खजाना लाया करते थे।
मां डांटती थी हमे छोटी छोटी गलतियों पर, मगर नाना नानी मां को ही डांट दिया करते थे,
कहते थे बच्चे हैं ये अभी, जब तुम बच्ची थी तब तुम भी ऐसा ही किया करती थी,
बस उसी बात से शुरू होकर मां के बचपन की शैतानियां सुनाया करते थे।
टब में गुनगुना पानी डाल कर हमे उसमे बिठाया करते थे,
हम रोते थे मगर नाना नानी मल के नहलाया करते थे।
और नहाने के बाद तेल से हमारी मालिश करवाया करते थे।
हमेशा याद रहेगा।
खाते टाइम गोदी में बिठाके हमारी पसंद का खाना हमे अपने हाथों से खिलाना,
सोते टाइम हमे अपने पेट पे बिठाके कबीर के दोहे सुनाना,
नींद न आए हमे तो नई नई लोरिया गाना,
और गलती से रो पड़े जिद में हम तो किसी भी हालत में हमारी जिद्द पूरी करवाना,
नानी मां वो हमेशा याद रहेगा।
बचपन बिताया जितना भी नानी ने हमेशा जी भर के खुशियां दी।
वो नानी का प्यार, और नाना का दुलार, नानी का हाथ पकड़ के नानी को अपने ही घर में घुमाना।
और जब जाए हाथ पकड़ के नाना का तो मोहल्ले में सीना तान के जाना,
जिद्दी थे हम मां पापा की बात कहां मानते थे,
मगर नाना नानी के एक बार ही कहने से सारी बातें मान जाना।
हमेशा याद रहेगा।
I love you 😘😘 नानी मां।
शुक्रिया हम बच्चों को इतना प्यार देने के लिए....
जिनको सोच के मैंने लिखा है मैं कभी मिला नही उनसे, बस एक बचपन की तस्वीर देखी है। लेकिन आपके बारे में किसी के मुंह से बहुत अच्छा सुना है। जितनी अच्छी आपकी बेटी है उस से अच्छे आप हैं तो शुक्रिया आपका बहुत बहुत......
Haan..bilkul sahi 😊😍
ReplyDelete