वो एक पागल सी लड़की थी💞
एक पागल सी लड़की थी जो तुम पर मरती थी,
तुमको खुश रखने के लिए लाख कोशिशें करती थी।
इंतज़ार रहता था उसको तुम्हारे साथ बातें करने का,
क्योंकि वो सिर्फ तुम्हारी ही बातें अपने दिल में रखती थी।
एक पागल लड़की थी जो तुमसे प्यार करती थी।
तुम्हारे लिए वो अपनों से भी लड़ जाया करती थी।
उसके ख्यालों में जीकर सिर्फ तुम्हारा हुआ करता था।
उसके लफ़्ज़ों पे नाम भी सिर्फ तुम्हारा हुआ करता था।
रोज बातें वो दिल की तुमको बताया करती थी,
क्योंकि उसकी धड़कनों का काम तो तुम्हारा हुआ करता था।
खुदा से ना मांगी उसने दुआ कभी अपने लिए,
तुम्हारे लिए ही तो सारी दुआ यें मांगा करती थी।
वो एक पागल सी लड़की थी, जो तुमसे प्यार करती थी।
जब बात आती थी तुम पर तो वो किसी से ना डरती थी।
जज़्बाती थी थोड़ी, उसने सारे जज़्बात भी संभाल लिए,
ट्रस्ट करती थी तुम पे, तुम भी उसको रुला दिए।
थोड़ी सी मोहब्बत की थी तो एक बार सच तो बताया होता,
झूठ बोल के तुम कौन सा झाड़ उखाड़ लिए।
बातें मेरी थोड़ी तुम्हे लगेंगी जोर से दिल पे,
वो मोहब्बत वाली लड़की तो याद होगी कि उसको भी भुला दिए।
मुझे कोई शौक नहीं मोहब्बत का ,मुझे तो मेरी कहानियों से प्यार है।
जिसका तुमने दिल तोड़ा वो मेरी कहानियों का यार है।
आज भी उसका टूटा हुआ दिल वो बातें नहीं मानता ,
फीकर करती है रोज वो अपनी मोहब्बत के नाम का,
मुलाकातें वो सारी याद है उसको ,
तुमने दिल तोड़ा उसका ये खुदा भी नहीं जानता।
तुम ज़िंदा हो सिर्फ उसकी वजह से क्योंकि तुम्हारे लिए दुआ यें उसने ही मांगी है।
अभी तक रुके हैं सारे अल्फ़ाज़ वो उसके क्योंकि तुम्हारे ही हाथों में उसने मोहब्बत की डोरें बांधी है।
वो बातें कभी कभी तुमसे इसलिए नहीं करती कि वो अभी भी तुमसे प्यार करती है,
हाल पूछती है वो तुम्हारा क्योंकि वो तुमको खोने से डरती है।
वो पागल सी लड़की है जो तुम पर आज भी मरती है।
Jaana❤️
ReplyDeleteतुम नहीं मरते उस पर बस ��??
ReplyDelete