उसको यादों की बहुत याद आती है💔
उसकी मज़ाक में की हुई बात भी मेरे दिल पे लग जाती है।
वो जानबूझकर नाराज होकर मुझे बहुत तड़फाती है।
मैं बात जब भी रखता हूं उसके पास अपने दिल की,
तब तब उसको अपनी यादों की याद आ जाती है।
मेरे दिल का हाल सुनकर तुम अपनी आंखें ना मूंद लेना,
उसकी आंखों मैं तुमने बहुत खुआव ढूंढे होंगे,
एक खुआव मेरी आंखों में भी ढूंढ लेना।।
मुझे मालूम है तुम्हारी आंखे उसकी मुलाकातों को कभी नहीं भुला पाएंगी।
तस्वीरें जो रखी है उसकी, उनको देखे बिना ये आपको कभी नहीं सुलाएंगी।
आपको किसी से मोहब्बत तो है लेकिन वो इंसान मैं नहीं हूं,
ये बातें एक दिन मुझसे ज्यादा आपको रुलाएंगी।।
याद तो मैं भी करता हुं आपको मगर हिचकियां तो सिर्फ उसके नाम पर ही आती हैं।
मोहब्बत तो मैं भी करता हुं मगर आपको तो यादें ही याद आती हैं।
आपको पता भी नहीं कौन और कितनी शिद्दत से आपको प्यार करते है,
कोई आपसे बात करने के लिए तो कोई आपसे मिलने के लिए इंतज़ार करते हैं।
एक मैं ही हुं जो पूरा का पूरा आप पर मरता हूं,
वरना कोई आपकी आंखों पर तो कोई आपके जिस्म पर मरते हैं।
हर बार उसकी बातें करके मुझे क्यों गुस्सा दिलाते हो,
सॉरी बोलते हो बाद में मगर पहले इतना क्यों तड़फाते हो।
गुस्सा निकालना है तो उस से मिल के निकाल देना,
मुझे बिना बताए उसे समझाने क्यों चले जाते हो।।
यादों से दूर रहने को मैं आपको हर बार कहता हुं,
वो मेरा सच है खुद को चीख चीख कर क्यों बताते हो।
जब दिल दे दे वो वापिस आपको तो आ जाना मेरे पास,
बिना दिल के मोहब्बत करके मुझे इतना क्यों रुलाते हो।
कभी फुर्सत मिल जाए उसको भुलाने की तो उसको भुला देना,
मिलने जाओ जब भी उस से तो हमारा हाल भी बता देना,
कहना उस से कि एक पागल था मेरी ज़िन्दगी में जो मोहब्बत करता था,
एक दिन ये कह के छोड़ गया कि अब तुम अपनी यादों को मना लेना।
दुआ है मेरी:
तुझे रुलाने वाले को खुदा इतना रुलाए,
जिस हाल में वो तुम्हे पहली बार मिला था,उसी हाल में वो वापिस तुम्हे मिल जाए।
Great story bro😀🤘🤘🤘🤘 hatts off to you 😊👍👍👍👍🤘
ReplyDelete😑😑
ReplyDelete✍️✍️👌👌
ReplyDelete👌👌👌
ReplyDelete