मुझे भूल जाना मगर ये दोस्ती मत भूलना 🥃

 अनजान शहर में मिले थे वो मुझे एक ही पल में उन्होंने दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया।

मुझे कुछ भी पता नहीं था इस शहर के बारे में एक एक करके उन्होंने मुझे सब कुछ सिखा दिया।

मेरी गलतियों पर वो मुझे हमेशा टोकते थे,

मेरी गंदी आदतों को वो हर बार रोकते थे,

कभी देखी नहीं गलियां मैंने ना देखे यहां के मोहल्ले,

एक दिन उन्होंने मुझे पूरा शहर ही घुमा दिया।

वो मेरे जीगरी यार हैं उनकी दोस्ती ने ही तो आज मुझे इतना खास बना दिया।

इस मतलबी दुनिया में उन्होंने मुझे सच्ची दोस्ती का एहसास दिला दिया।


ये एहसास मेरे सारे दोस्तो के लिए जिन्होंने आज तक मेरा साथ नहीं छोड़ा,

आई जितनी भी मुश्किलें उन्होंने कभी मेरा भरोसा नहीं तोड़ा,

बस दुआ है दोस्तों से ये दोस्ती ऐसे ही बरकरार रखना,

अगर एक भी हाथ छूटा तो खुदा भी कहेगा ये दोस्ती का रुख किसने मोड़ा।


अलग हुए शहर से या अलग हुए इन गलियों से तो खुद को निराश ना होने देना,

रास्ते आएंगे बहुत मंजिल पाने के मगर दोस्तों को यूं पीछे ना छोड़ देना,

कभी कभी ऑनलाइन बात कर लिया करेंगे बस अपनी लोकेशन भेजते रहना।

बिजी रहोगे कहीं तो मैसेज सीन करके मत छोड़ना बिजी हूं कम से कम ये रिप्लाइ तो कर देना।


खुदा की मोहब्बत को मना कौन करेगा?

सभी बंदे नेक हुए तो गुनाह कौन करेगा?


"ऐ खुदा मेरे सारे दोस्तोँ को सलामत रखना...

वरना मेरी सलामती की दुआ कौन करेगा ?

और साथ में मेरे दुश्मनों को भी महफूज़ रखना...

वरना मेरी तेरे पास आने की दुआ कौन करेगा ?


"ख़ुदा ने मुझसे कहा"

तु इतने दोस्त ना बना, तू एक दिन धोखा खा जायेगा..

"मैने कहा"

"ऐ ख़ुदा,तू मेरे दोस्त से मिल तो सही,

तू भी धोखे से दोस्त बन जायेगा ."


जिंदगी सुन्दर है बहुत पर मुझे जीना नहीं आता,

हर चीज में नशा है पर मुझे पीना नहीं आता,

सब मेरे बिना जी सकते हैं,

सिर्फ़ मुझे ही दोस्तों के बिना जीना नहीं आता ..

मैं तो बस उनके ही ख्यालों में बैठा रहता हुं,

क्योंकि ज़िन्दगी जीने का मज़ा दोस्तों के बिना नहीं आता।


हमेशा याद रहेंगे ये कमीने....

नाम लिखना मुश्किल है लेकिन जो भी मुझे दोस्त मानते है ये उन सब के लिए है,

Love you मेरे यारों 💙💙





Comments

  1. Chand lines mere yaar ke naam....

    Zindagi Ke Toofanon Ka Saahil Hai Dosti,
    Dil Ke Armaanon Ki Manzil Hai Dosti,
    Zindagi Bhi Ban Jayegi Apni To Jannat,
    Agar Maut Aane Tak Saath De Dosti.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?