स्माइल बरक़रार रखना।
जा रहा हुं तुमको छोड़ कर बस अपनी ये स्माइल बरकरार रखना।
मिल जाऊं कभी अकेला रास्ते में तो अपनी आंखें संभालकर रखना।
रुकूंगा नहीं में तुमको देख कर ना कभी बात करूंगा बस इतना याद रखना।
वैसे भी क्या करोगी तुम मेरी ज़िन्दगी में आकर बस अपना ख्याल रखना।
कुछ गुस्से के और कुछ खुशी के पल जी रहा था तुम्हारे साथ।
वो पल तो याद आएंगे जिन पलों में मिलाया था तुमने मुझसे हाथ।
कोशिश कर तो रहा हुं उनको भुलाने की लेकिन किस्मत नहीं दे रही मेरा साथ।
तुम ही बता दो कैसे भूलूं वो दिन जिस दिन पहली बार की थी तुमसे बात।
लेकिन धीरे धीरे उन बातों को भुला दूंगा तुम बस इतना याद रखना।
अच्छा हुआ तुम नहीं अाई मेरी ज़िन्दगी में बस तुम अपना ख्याल रखना।
भूल रहा हुं तुमको अब तो तुम कभी मुझसे बात नहीं करोगी।
सामने भी आ गई धोखे से तो भी मुलाकात नहीं करोगी ।
एक बात है जरूरी बस तुम अपनी स्माइल बरकरार रखना।
मैं तो तुमको देखूंगा नहीं फिर भी दिख गए धोखे से तो अपनी आंखें संभालकर रखना।
हां मेरे दोस्त हैं पागल कभी तेरे नाम भी पुकारे तो उनकी बातों को हमेशा इग्नोर रखना।
मैं तो भूल जाऊंगा तुमको बस तुम अपना अच्छे से ख्याल रखना।
Comments
Post a Comment