ज़िन्दगी की खुशी।
ज़िन्दगी बहुत खुश रहती है लेकिन सिर्फ तुम्हारे साथ।
कल से बहुत खुश हूं बस ये ही बात तुमको बताना चाहता हुं।
तुमको बुरा लगेगा इस बात का लेकिन मैं तुमसे दूर नहीं जाना चाहता हुं।
अब तो सारे नशे छोड़ दिए है मैंने अगर विशवास
नहीं होता तो तुमको मेडिकल भी दिखा दूंगा।
तुझे तो चटपटे खाने पसंद हैं लेकिन मैं तुम्हे सब खिला दूंगा।
बाकी तो मुझे कुछ बनाने नहीं आता लेकिन तुम्हारे लिए छोले भटूरे जरूर बना दुंगा।
तुम तो कुछ अपने बारे में बताओगी नहीं, चलो मैं ही तुमको अपना बायोडाटा बता दूंगा।
ज़िन्दगी तो सबको बनानी है लेकिन मुझे तो बनानी है किसी के साथ।
मुझे पता है ये कभी होगा नहीं फिर भी रख लुंगा अपने सपनो पे हाथ।
हां मेरी ज़िन्दगी तो खुश रहती है लेकिन सिर्फ तुम्हारे साथ।
मुझे पता है तुम ये मोहब्बत पे बिलकुल विशवास नहीं करती।
किसने बोला कि ये मोहब्बत लाइफ बर्बाद नहीं करती।
मै मानता हुं मैं किसी के पीछे पागल हो गया हुं लेकिन किसी से इतनी मोहब्बत नहीं होनी चाहिए।
पता है मुझे तुम भुलाने को क्यों बोलती हो क्योंकि मेरी लाइफ बर्बाद नहीं होनी चाहिए।
गलती की है मैंने उसको दिल की बात बताकर लेकिन उसको भुला नहीं सकता।
मैंने उसको लाइफ के हर पनों पे उतारा है उन पनों को जला नहीं सकता।
तुम्हारी खुशी के लिए तुमको कैसे भुला रहा हुं मै ही जानता हुं।
मुझे एक ही दुख है की मैं तुम्हारे बारे में इतना क्यों जानता हुं।
देखना अच्छा था वैसे तेरी स्माइल देख कर ही खुश रहते।
वो फरवरी की एक तारिख भी क्यों अाई।
ना मैं देखता तुमको ना तुम्हारे बारे में कुछ जानता।
बस तुम्हारी मुस्कुराते चेहरे को देख के मगन रहते।
इसका और रास्ता भी होगा कोई उसको भुलाना जरूरी है क्या।
उसने कल पूछा था मुझसे कि मुझे याद रखना जरूरी है क्या।
अरे उसकी याद ही तो है तो मुझे इतना याद करती है।
जब भी मन करता है कुछ लिखने का तो मेरी डायरी भी उसी की बात करती है।
मुझे तो समझा देगी वो कि भूल जाओ कोई और रास्ता नहीं है।
लेकिन इस shampion नाम की डायरी को कैसे समझाएगी।
वो भी तुम ही हो तो तुम ही बता दो कैसे समझाओगी ये बात।
मेरी ज़िन्दगी तो खुश रहती है लेकिन सिर्फ तुम्हारे साथ।
Comments
Post a Comment