आखिरी मुलाकात
आज भी दिल वहीं रुका है जहां उसको मैंने आखिरी बार देखा था।
मुझे नहीं पता वो कैसी दिखती है और ना ही मुझे उसका चेहरा याद है।
मुझे तो उसकी वो स्माइल याद है जो मैंने आखिरी बार देखीं थी।
उसकी वो गुलाबी आंखें और उनमें काजल लगाए हुए क्या गजब दिखती थी।
मै नजरें जहां भी उठाता था हर तरफ मुझे वो ही दिखती थी।
ना जाने उस दिन क्या सोच के उसने मुझसे हाथ मिलाया था।
मैंने पहली बार जब उसका हाथ पकड़ा था तो मेरा दिल पता नहीं क्यों जोर से चिलाया था।
उन मुलायम से हाथों को same to you के अलावा कुछ कहने का मौका ही नहीं मिला था।
मैने तो सिर्फ उसकी आंखें पलक झपकती देखीं थी।
मुझे तो उसकी वो स्माइल याद है जो मैंने आखिरी बार देखीं थी।
कंधे के नीचे तक बाल उसके जब हवा से भिखरते थे तो बार बार उसका हाथ उनको संभालता रहता था।
वो सूट पहनेगी या साडी मेरे दिल में ये देखने के लिए हमेशा भूचाल मचलता रहता था।
कानों में झुमके तो वो कभी कभी पहनती थी।
लेकिन उसके हाथों की काले रंग की माला और एक कंगन ही मेरे दिल को हिलाए रखता था।
कभी उसकी दोनो हाथों की बीच वाली उंगली में अंगूठी होती थी तो कभी एक हाथ की उंगली में।
लेकिन मैंने बो उंगली पकड़ के बस एक बार ही देखीं थी।
मुझे तो उसकी वो स्माइल याद है जो मैंने आखिरी बार देखीं थी।
उसकी मुस्कुराहट पर ही तो मैं फिदा हो गया था।
बचपना तो हमेशा उसके साथ ही रहता था।
अपनी आदायों से बो मेरे दिल पे कहर मचा देती थी।
मै बता नहीं सकता उस दिन उस से नजरें हटाना कितना मुश्किल हो गया था।
थोड़ी सी पागल वो थी और उस से ज्यादा पागल मै।
बस गाना शुरू होने की देर होती थी।
नाचना तो बचपन से ही उसके खून में बसा था।
दुनिया से उसको कोई लेना देना नहीं था।
बस पापा से प्यार थोड़ा ज्यादा करती थी।
मुझे याद है मैंने उसके पापा के लिए कुछ लिखा था।
उसको अच्छा लगता है अपने पापा के बारे में अच्छा अच्छा सुनना।
पतली सी कमर और पागल सी आदाएं उसकी।
टॉप जींस का नहीं पता लेकिन साडी और सूट में कत्लेआम करती थी।
ब्लैक कलर की तो दीवानी थी।
पर ना जाने मुझसे बात क्यों कम करती थी।
आज भी वो शायद ऐसी ही होगी जैसा मैंने उसको आखिरी बार देखा था।
मुझे पता है ये पढ़ कर भी वो कभी मुझसे बात नहीं करेगी।
वो शायद आज भी उन आंखों में राज छिपा के रखती हैं।
दिल का नहीं पता लेकिन फोन में शायद आज भी sad गाने बजाकर रखती है।
समझ नहीं आता तेरी तारीफ कैसे करू बस
मुझे तेरी दो चीजें पसंद है खुद ही बता देना तुम।
Oohh🌑🌑
ReplyDelete