shampion बात कर लो।

बार बार मोबाइल चैक करता हुं कभी कभी लगता है कि तुम्हारा कोई न कोई मैसेज या कॉल आया होगा।
सोचता हुं जैसे तुमको मैं याद करता हुं शायद तुमको भी मेरा कोई ख्याल आया होगा।
ना जाने कितनी गलतियां की हैं मैंने फिर भी तुमने मुझसे बात की लेकिन इस बार इतना नाराज  क्यों।
इतनी बार ब्लॉक करके अनब्लॉक किया है तुमने मुझे लेकिन इस बार इतना इतंजार क्यों।
माना कि तुम अपनी मोहब्बत का  इजहार नहीं करती।
सच सच बताना क्या तुम मुझसे इतना सा भी प्यार नहीं करती।
तुम जितना भी झूठ बोल लो मुझसे एक दिन तुम्हारे दिल की सारी बातें जान लूंगा।
अगर थोड़ा सा भी कुछ निकला दिल में तो मैं तुमको अपनी मोहब्बत  मान लूंगा।
तुम यूं दिल को सताना छोड़ दो अब कोई भी गम गम नहीं लगता।
Shampion बात कर लो यार मुझसे तुमसे बात किए बिना अब मन नहीं लगता।

हर पल ये ही सोचता हुं तुम नाराज हो मुझसे तुमको कैसे मनाऊं।
कुछ लोग तुमको भूल जाने को कहते हैं तुम ही बताओ मैं अपने खुआब किसके साथ सजाऊं।
तुम तो कभी मुझे याद भी नहीं करती लेकिन तुम्हारी यादें मैं किसको बताऊं।
तुम बात तो कर लो यार तुमको एक छोटा सा खुआब देना है।
जितने सवाल पूछने हो तुमको पूछ लेना मुझे तेरे हर सवाल का जवाब देना है।
समझ नहीं आता  कि ऐसा क्या करूं कि तुम मान जाओ।
मैं तुमसे बिना बात किए कैसे जी रहा हुं ये तुम भी जान जाओ।
तुमसे बात किए बिना ये दिन नहीं गुजरता तो रात क्या गुजरेगी।
एक दिन ऐसे ही सांस रुक जाएगी मेरी लेकिन ये मोहब्बत नहीं सुधरेगी।
कुछ बातें तो तुमको याद भी नहीं होंगी जो तुमने मुझे बताई थी।
सही है ना तुम क्यों याद रखोगी तुमने थोड़ी ना मोहब्बत निभाई थी।
Shampion क्यों तडफा रही हो क्या तुमको ये प्यार सच्चा नहीं लगता।
Plz बात कर लो ना यार तुमसे बात किए बिना अच्छा नहीं लगता।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?