SAWARG हो या NARAK दोनों हम ही बनाते hain

  एक परेशान आदमी अपने गुरु के पास पहुंचा और बोला - मुझे लगता है मेरे बच्चे ,पत्नी और कर्मचारी बहुत लालची हैं और मुझे धोखा देते हैं। 

गुरु जी कहानी सुनाते  हुए बोले : 


एक कमरा था जिसमे 1000 शीशे लगे हुए थे। एक दिन एक  बच्ची उस कमरे मे खेलने गयी। जब उसने चारों  ऒर अपने जैसे 1000 बच्चे देखे तो वह ख़ुशी से भर उठी और ताली बजाने लगी। उसने देखा की सारे बच्चे भी उसके साथ ताली बजा रहे है। उसे लगा की ये खुशियों से भरा सबसे सुन्दर स्थान है और उसे बार बार  यहां  आना चाहिए।उसके बाद उस कमरे मे एक दुखी आदमी पहुंचा और  उसने चारों तरफ देखा तो उसे लगा की 1000 लोग मुझे घूर रहे हैं। उसने हाथ उठाया और उन्हें मारने की कोशिश की तो देखा कि हज़ारों हाथ उसे मारने के लिए उठे हुए  हैं। उसे लगा की ये दुनिया की सबसे खराब जगह है और यहां वापिस मैं कभी नहीं आऊँगा। 

दुनिया भी इसी 1000 शीशे वाले कमरे जैसी है।  अब ये आपके ऊपर है कि आप इसमें क्या देखते हैं और कैसे जीतें हैं।    

Comments

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?