कुल्लू घाटी का खूबसूरत गांव
MALANA
देश में उत्तर और पूर्वोतर के पहाड़ो पर प्राकृतिक सुंदरता बीखरी पड़ी है। इन इलाकों के कुछ गाँव ऐसे हैं, जो सैलानियों को आकर्षित करते हैं।
यहां की शुद्ध हवा में सांस लेकर आप जीवन के उन पलों को यादगार बना सकते हैं। पार्वती घाटी की वादियों में बसा मलाणा ऐसा ही ख़ास गाँव है।
02 हज़ार 652 मीटर की ऊंचाई पर है साफ़ आबोहवा वाला यह गाँव।
मलाणा में जून से मिड नवंबर तक का समय खुशनुमा रहता है। वैसे यहां आप कभी भी जा सकते हैं, यहां हमेशा अच्छा मौसम मिलेगा।
मलाणा गाँव हिमाचल की कुलु घाटी में स्थित है। यह यहां की पार्वती घाटी में चन्द्रखानी की हरी भरी वादियों से ढका है। यह गाँव मलाणा नदी के पास खूबसूरत पहाड़ियों के किनारे बसा है। यहां आबादी कम और कुदरत के करिश्मे ज्यादा हैं। यहां के अदभुत नजारे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करतें है। मान्यता है की प्राचीन समय में यहां जमलू ऋषि रहते थे। उन्होंने ही इस जगह के निबासियों के लिए कुछ नियम बनाये थे। इन नियमों को विकसित करके एक संसदीय प्रणाली में बदला गया। इस प्रकार यहां पर दुनिया का पहला लोकतंत्र निर्मित हुआ था।
![]() |
| मलाणा |
![]() |
| मलाणा |
यहां के घर हैं खास :
मलाणा के घर तीन मंजिल होते हैं। सबसे निचला हिसा पशुओं के लिए होता है जिसे खुदांग नाम से जाना जाता है। पहली वाली मंजिल पर खाने बस्तुयें ,कपडे आदि होते हैं , गयिंग बोलते हैं और दूसरी मंजिल पर बालकनी और रहने के कमरे आदि होते हैं, जिसे पाटी कहा जाता है। विशेष प्रकार से बने घर सैलानियों के लिए कौतुहल का केंद्र होते हैं।
कहाँ रुके :
इस गाँव में हर साल हज़ारों की संख्या मई पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के लिए गाँव के बाहर टैंट बनाये गए हैं , जहां वे स्टे कर सकते हैं।
कैसे जाएँ :
02 घंटे में ही कुल्लू मनाली एयरपोर्ट से मलाणा पहुँच सकते हैं। एयरपोर्ट से पहले आप टेक्सी से कसोल जाएँ, फिर वहां से मलाणा गांव की ओर।
और ज्यादा जान ने के लिए क्लीक करें


Comments
Post a Comment