EMOTIONAL ATTACHED

इस दुनियां में हर इंसान  रोज कुछ न कुछ नया सीखता है। चाहे वो अपने से छोटे लोगों से सीखे या अपने से बड़ों से सीखे, लेकिन वो कुछ न कुछ जरूर सीखता है। 
मैं भी पहले ये कभी नहीं सोचा करता था कि आज मैंने क्या नया सीखा, लेकिन कुछ दिनों से मैं रात को कभी कभी कम से कम पांच मिनट तो सोचता हूँ, कि आज मैंने क्या सही किया और क्या गलत किया।
जब भी मेरे साथ कोई लफड़ा हुआ होता है तब भी दिमाग में ये ख्याल आता है कि ये कैसे हुआ ,अगर मैं ऐसा करता तो  ऐसा होता और ये बोलता तो ऐसा होता फिर वो ये बोलता तो मैं ये करता। ये सब दिमाग में सोचता हूँ। लेकिन ये सब बात बीत चुकी होती है फिर भी मैं उसको अलग अलग तरीके  सोचने लगता हूँ।
उस बात को जब मैं सोचता हूँ की ऐसा होता तो मुझे वो बात अच्छी  लगती है लेकिन असल में वो बात  अच्छी नहीं लगती। वो इसलिए की आपको उस बात का बुरा लगता है और आप जल्दी इमोशनल हो जाते हो। अगर आपके दिमाग में भी ये सब चलता है तो मतलब आप भी EMOTIONALLY ATTACHED PEOPLE हो।                      

Comments

Popular posts from this blog

MIRACLE VS REALITY

दुआ करना वापिस सबसे मिल सकूँ ....

तुम्हारी याद ?